महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर नहर पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
बाबा धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में संतोष कुमार वर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ से दो को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
#Maharajganj #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradeshNews Maharajganj News